Maharajganj Times

VIDEO :जनपद में घड़ियालों की वंशवृद्धि से पारिस्थितिकी तंत्र को मिली संजीवनी, 33 अंडे से निकले बच्चे तो पर्यावरण प्रेमियों मे छाई खुशी

Maharajganj
Saturday, 15 Jun, 2024
0
1537

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- प्रकृति की अमूल्य धरोहर सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज से बहने वाली नारायणी नदी के घाट पर एक घड़ियाल के दिए 34 अंडों से 33 बच्चे निकले जिन्हें सुरक्षित नदी के प्रवास क्षेत्र में छोड़ दिया गया। घड़ियाल के बच्चे निकलने से वन विभाग के प्रयास को बड़ी सफलता मिली है।
बता दें कि निचलौल वन क्षेत्र के नारायणी नदी में वर्ष 2018 में तत्कालीन डीएफओ मनीष सिंह के प्रयास से 75 घड़ियालों को घड़ियाल प्रजनन केंद्र लखनऊ कुकरैल से लाकर छोड़ा गया था। जिसके बाद दो बार घड़ियालों को नदी में छोड़ा गया। वन विभाग लगातार घड़ियालों के प्रजनन के लिए प्रयास कर रहा था। जिनके प्रवास की व्यवस्था और अंडों की सुरक्षा के कारण एक घड़ियाल ने 34 अंडे दिए थे जिसमे से शनिवार को 33 बच्चे निकले। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव की देखरेख में वन विभाग ने शनिवार को  सुबह 7:00 बजे उन अंडों से बच्चे बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। जिसे दोपहर तक निकाल कर नदी में छोड़ दिया गया।इस मौके पर डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य और डबल्यूटीआई के सदस्य मौजूद रहे।

<